WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन, एसआईएस ग्रुप करेगा 450 पदों पर भर्ती, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन, एसआईएस ग्रुप करेगा 450 पदों पर भर्ती*

—————————————-

*सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों के लिए 22 से 28 जुलाई तक विभिन्न विकास खण्डों में होंगे साक्षात्कार*

—————————————-

*रोजगार संगम एवं एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण कर अभ्यर्थी लें रोजगार मेले का लाभ : जिला सेवायोजन अधिकारी*

 

*एटा, 21 जुलाई, 2026 (सू0वि0)।* जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा एवं मैसर्स सिक्योरिटी स्किल काउन्सिल इंडिया लिमिटेड (एसआईएस ग्रुप एंटरप्राइज) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन रोजगार मेलों में एसआईएस ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवान के 400 तथा सुपरवाइजर के 50 पदों सहित कुल 450 पदों पर योग्य पुरुष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, आयु 19 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद हेतु न्यूनतम लंबाई 170 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, आयु 21 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतनमान ₹14,000 से ₹30,000 प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। भर्ती के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

उन्होंने बताया कि *रोजगार मेलों का आयोजन 22 जुलाई को खण्ड विकास कार्यालय निधौलीकलां, 23 जुलाई को खण्ड विकास कार्यालय अवागढ़, 24 जुलाई को खण्ड विकास कार्यालय जैथरा, 25 जुलाई को खण्ड विकास कार्यालय जलेसर, 27 जुलाई को खण्ड विकास कार्यालय मारहरा तथा 28 जुलाई को खण्ड विकास कार्यालय अलीगंज* में किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से पूर्व अपना पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल एवं राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कर लें तथा अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु एवं वर्ग के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित संबंधित कंपनी में ऑनलाइन आवेदन भी अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ समय से उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Comment