WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताकि श्रावण मास में कोई शिव भक्त न हो चोटिल, आस्था की यात्रा न हो बोझिल, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*ताकि श्रावण मास में कोई शिव भक्त न हो चोटिल, आस्था की यात्रा न हो बोझिल*

 

*समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने आगरा के प्रमुख शिवालयों के परिक्रमा मार्गों को गड्ढा मुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित करवाने के संबंध में नगर आयुक्त को दिया प्रार्थना-पत्र*

 

आगरा। 30 जुलाई से पवित्र और फलदाई श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। आगरा की धार्मिक परंपरा के अनुसार सावन में शहर के चारों कोनों पर स्थित प्राचीन शिव मंदिरों – श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्री मनकामेश्वर मंदिर, श्री राजेश्वर मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर एवं श्री रावली मंदिर की परिक्रमा करने के लिए लाखों शिवभक्त जलाभिषेक हेतु आएंगे। हजारों की संख्या में काँवड़ यात्री जल लेकर पैदल यात्रा करेंगे और रात्रि में भी परिक्रमा जारी रहेगी।ऐसे में कोई शिव भक्त चोटिल न हो और आस्था की यह यात्रा बोझिल न हो.. इसको दृष्टिगत रखते हुए शिव भक्तों के परिक्रमा मार्ग को गड्ढा मुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए मंगलवार को समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य को नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देते हुए मुरारी लाल गोयल ने अनुरोध किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सावन प्रारंभ होने से पूर्व उपरोक्त कार्यों को युद्ध स्तर पर करवाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जाएँ, जिससे लाखों शिवभक्त बिना किसी अवरोध के अपनी आस्था व्यक्त कर सकें। नगर आयुक्त ने उनको आश्वस्त किया कि शीघ्र ही शिव मंदिरों और परिक्रमा मार्गो का मौका मुआयना कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

*प्रार्थना पत्र में ये रखी माँगें..*

1. *गड्ढा मुक्त सड़कें*: सभी शिवालयों को जोड़ने वाले परिक्रमा मार्ग एवं मंदिरों तक जाने वाली सड़कों पर विद्यमान गड्ढों को तत्काल भरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाए।

2. *सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था*: परिक्रमा मार्गों पर नियमित साफ-सफाई कराई जाए। रात्रि में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

3. *अवरोधक हटाएँ*: मार्ग में पड़ी निर्माण सामग्री, मलबे एवं अन्य अवरोधकों को हटवाया जाए जिससे कावड़ियों एवं पैदल यात्रियों को असुविधा न हो।

4. *पैच वर्क*: क्षतिग्रस्त सड़कों पर तत्काल पैच वर्क कराया जाए।

5. *सुरक्षा एवं पेयजल*: परिक्रमा मार्ग पर पुलिस एवं होमगार्ड की तैनाती के साथ-साथ जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

6. *बायो टॉयलेट की सुविधा:* परिक्रमा मार्गों पर शिव भक्तों और परिक्रमार्थियों के लिए बायो टॉयलेट भी जगह-जगह लगाए जाएँ।

Leave a Comment