WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

घर के झगड़े घर में ही बड़े-बुजुर्गों के साथ सुलझाइए, सीएम योगी ने लोगों को दी यह खास सलाहBMFNEWS

*घर के झगड़े घर में ही बड़े-बुजुर्गों के साथ सुलझाइए, सीएम योगी ने लोगों को दी यह खास सलाह*

 

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में एक-एक फरियादी से मुलाकात की,उनका हालचाल जाना,पीड़ा पूछी, प्रार्थना पत्र लिया और उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया।इस दौरान पारिवारिक विवाद लेकर पहुंचे लोगों की सीएम ने काउंसिलिंग भी की।सीएम ने साफ कहा कि घर के झगड़े घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर सुलझाने चाहिए,क्योंकि ऐसे विवादों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है।

 

*बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर सुलझाएं विवाद*

 

जनता दर्शन में कई ऐसे मामले भी पहुंचे,जिनका संबंध पारिवारिक विवाद से था।सीएम योगी ने इन मामलों को गंभीरता से सुना और शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से विस्तार से बातचीत की।सीएम ने कहा कि परिवार के भीतर होने वाले विवादों को बाहर तक ले जाना कई बार स्थिति को और जटिल बना देता है।सीएम ने लोगों को सलाह दी कि ऐसे मामलों में परिवार के बड़े-बुजुर्गों को साथ बैठाकर समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि निजी मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी से बचना चाहिए,क्योंकि इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं।पारिवारिक विवाद केवल पति-पत्नी या परिजनों तक सीमित नहीं रहते,बल्कि उनका सबसे गहरा असर घर के बच्चों पर पड़ता है,ऐसे माहौल में बच्चों का मानसिक विकास और पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है,इसलिए परिवार के लोगों को धैर्य और संवाद के जरिए समाधान तलाशना चाहिए।

 

*राजस्व और पुलिस मामलों में दिखी सख्ती*

 

सीएम योगी के समक्ष राजस्व व पुलिस से जुड़े मामले भी आए। सीएम ने शिकायतकर्ताओं से पूछा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कब शिकायत दी थी और अब तक क्या कार्रवाई हुई,जहां मामलों में अनावश्यक देरी की बात सामने आई,वहां सीएम ने नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 

*खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश*

 

जनता दर्शन में सीएम योगी से मिलने कई खिलाड़ी भी पहुंचे। सभी ने अपनी बातें रखीं। सीएम ने उनसे उनकी तैयारी, प्रतियोगिताओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली,जब कुछ खिलाड़ियों ने बताया कि वे अभी तक बड़ा पदक नहीं जीत सके हैं,तो सीएम ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और लगन से तैयारी करें,उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को लगातार नौकरी के अवसर दे रही है। सीएम ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे,उन्हें पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता मिलेगी।सीएम ने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और उसके लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है।

 

*किस क्लास में पढ़ते हो,मन लगाकर पढ़ाई करो*

 

जनता दर्शन में कुछ अभिभावकों के साथ बच्चे भी पहुंचे। सीएम योगी ने उनसे नाम और क्लास पूछा,उनसे बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें,अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें और जीवन में आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।बच्चों से सहज बातचीत के दौरान माहौल भी काफी आत्मीय दिखाई दिया।

Leave a Comment