WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिस दामिनी ने अपने पति के लिए अपनी कलाई पर टैटू बनवाया था उसी ने दी मौत

जिस दामिनी ने अपने पति के लिए अपनी कलाई पर टैटू बनवाया था।

“अतुल की गुजरी “वही गुजरी उसकी जान लेने के लिए एक नहीं दर्जनों प्लान तैयार कर लेगी। भारतीय समाज में इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। 7 जन्मों का वादा करने वाली पत्नी ही अपने हंसते खेलते परिवार की खुशियों का काल बन जाएगी। मेरठ के अतुल पवार हत्याकांड में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं मेरठ के ग्राम हस्तिनापुर के ग्राम भंडारा के रहने वाले 35 वर्षीय अतुल पवार और दामिनी ने 7 वर्ष पूर्व लव मैरिज शादी की थी और दोनों मिलकर हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान के के पास कृष्ण किड्स पब्लिक स्कूल चलाने लगे। 1 वर्ष बाद दोनों को एक बहुत प्यारा बच्चा हुआ जो अब 6 वर्ष का हो गया है दोनों में इतना प्यार था कि दामिनी ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया था जिस पर लिखा था अतुल की गुजरी यह टैटू दोनों के अटूट प्यार भरोसा और विश्वास की जीती जागती गवाही थी पर अचानक दोनों के रिश्तों में भूकंप आया और उसने एक गहरी दरार डाल दी। अचानक दामिनी की जिंदगी में उसके ही स्कूल की वैन चलाने वाले ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की पर दिल आ गया। ₹9000 वेतन पाने वाले ड्राइवर के प्यार में पागल दामिनी ने एक ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसने मेरठ में ही नही सारे देश में सनसनी फैला दी जिसको सुनकर रूह काप जाती है उसने इंटरनेट पर हत्या को हादसा दिखाने के कई तरीके खोजे और अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी तुषार के साथ आर्टिका कार से धक्का देकर मौत के घाट सुलाने का प्रयास किया पर हेलमेट लगे होने की वजह से वह बच गया अचानक हुई दुर्घटना को वह समझ नहीं पाया और इसको महज एक हादसा समझ कर भुला दिया पर दामिनी के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था उसने इंटरनेट पर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के बारे में सर्च किया और पाया कि कैरत नाम का सांप इतना जहरीला होता है कि व्यक्ति को काटते समय ना तो उसकी पीड़ा होती है और और ना ही कोई विशेष लक्षण आते हैं साइलेंट किलर माना जाने वाला कैरत सांप को ढूंढने के लिए उसे सपेरों का सहारा लिया और उनको कैरत सांप की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी सपेरों को ₹500000 देने का वादा किया और ₹15000 नगद पेमेंट कर दिए जहरीला शादी के बाद दामिनी ने बड़े चाव से पेरों (सोनू और उदय) को दिखाकर ठीक वही सांप लाने को कहा. इसके लिए सपेरों को ₹15,000 एडवांस दिए गए और करीब 7 दिन की तलाश के बाद सपेरा मौत का सौदागर जहरीले करैत सांप पकड़कर ले आया। वैन ड्राइवर के प्यार में अंधी हुई पत्नी दामिनी ने दूध में नींद की गोली देकर सोए हुए पति के बिस्तर पर सपेरों ने साप को छोड़ दिया। सांप को भूखा रखा गया था उसने तत्काल अतुल को डस लिया और रात को अतुल की मौत हो। शुक्रवार की सुबह दामिनी ने रोते विलखते हुए परिजनों को बताया कि अतुल को सोते समय सांप ने काट लिया है. अतुल को परिजन तुरंत अस्पताल ले गये , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिस्तर से करैत सांप भी बरामद हुआ. सभी को यह एक मात्र हादसा लगा पर परिजनों को सह हुआ क्योंकि कुछ दिन पूर्व अतुल ने अपनी मां से कहा था कि दामिनी का व्यवहार ठीक नहीं है वह कभी भी मेरी हत्या करा सकती है पर उसके साथ रहना मेरी मजबूरी है। और परिजनों के सर्किल पुलिस ने जब तुषार और दामिनी के मोबाइल चैट्स हुआ व्हाट्सएप चैट चेक किया तो तुषार के मोबाइल में कैरत सांप की फोटो व सपेरों से हुई बातचीत का विवरण प्राप्त हुआ तुषार से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी मर्डर मिस्ट्री की पर्तें खोल दी और बताया कि दामिनी और उसका प्लान था कि अतुल के 20 लाख रुपए बीमा के मिलने पर वह एक आधुनिक स्कूल खोलकर और आपस में शादी करके एक सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों सपेरों सहित पत्नी दामिनी व तुषार को जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष