गांडेय में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ,अवैध आरा मशीन ध्वस्त, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

गांडेय में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ,अवैध आरा मशीन ध्वस्त, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त


गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुंडलवा दह में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

छापेमारी के दौरान JCB मशीन की मदद से अवैध आरा मशीन को पूरी तरह उखाड़ दिया गया। मौके से काफी मात्रा में अवैध लकड़ी भी जब्त की गई, जिसे विभागीय प्रक्रिया के तहत गांडेय लाया गया।

इस अभियान में वन रक्षी रंजन शर्मा, शमशेर आलम, विष्णु किस्कू, रामदेव मरांडी सहित वन विभाग के कई कर्मी शामिल थे।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment