WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारी बारिश में भी जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन जारी, BMFNEWS

रामपुर: भारी बारिश में भी जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन जारी, रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों (इमारतों) को गिराने के आदेश के खिलाफ छात्र-छात्राओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

 

रविवार को तेज बारिश के बावजूद लगभग 100 छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य दरवाजे पर शांतिपूर्ण तरीके से डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। छात्रों का कहना है कि यह फैसला उनके भविष्य से जुड़ा है, इसलिए जिला प्रशासन इस आदेश को तुरंत वापस ले और छात्रों को परेशान करना बंद करे।

 

छात्रों ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांगों में से एक मांग मान ली गई है और मुख्य दरवाजे के सामने से काउंसलिंग कैंप हटा दिया गया है, लेकिन जब तक बाकी दो मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन पर जिला प्रशासन या विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। #Rampur #JauharUniversity #StudentProtest #RampurNews #RampurStudentsProtest #students #protest #AzamKhan

Leave a Comment