WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विंध्य (रजक) धोबी सुधार समिति मिर्जापुर की आवश्यक बैठक हुई सम्पन्न, दुर्गा चौधरी अपने समाज के बने जिलाध्यक्ष 

विंध्य (रजक) धोबी सुधार समिति मिर्जापुर की आवश्यक बैठक हुई सम्पन्न, दुर्गा चौधरी अपने समाज के बने जिलाध्यक्ष

 

 

मिर्जापुर। विंध्य रजक धोबी सुधार समिति मिर्जापुर की एक आम सभा की बैठक सामुदायिक केंद्र बरिया घाट मिर्जापुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ज्ञानचंद कनौजिया और संचालन विनोद कुमार चौधरी ने किया। उक्त बैठक में समाज के उत्थान एवं विकास पर एवं नई कमेटी गठित कर बिन्ध्य कॉरिडोर में विंध्याचल स्थित स्वजातीय धर्मशाला के मुआवजा का पैसा जो प्रशासन में जमा है, उसको वापस लाने का कार्य किया जाना है। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किये तथा सभी ने एक स्वर से यह कहा की नई कमेटी गठित कर संस्था का नवीनीकरण किया गया। बिन्ध्य कॉरिडोर में धर्मशाला का जो पैसा जमा है उसे वापस लिया जाए। इस बैठक में सर्व समिति से दुर्गा प्रसाद चौधरी को समाज का अध्यक्ष चुना गया और उन्हें अधिकार दिया गया कि वह शीघ्र ही कमेटी गठित कर संस्था का नवीनीकरण करावे। बिन्ध्य कॉरिडोर में धर्मशाला का जो पैसा जमा है, उसे वापस लाकर सामाजिक कार्यो में प्रयोग किया जाए। बैठक में ज्ञानचंद कनौजिया जी को जो के राज्यपाल द्वारा नामित सभासद का भी अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी को बधाई देते हुए समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उम्मीद जताया कि दुर्गा प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में धोबी समाज को गति मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी ने अपने संबोधन में सभी सजातीय बन्धुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस भावना व विश्वास के साथ उन्हें समाज नें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरे निष्ठा व लग्न के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने सभी से अपील किया कि सभी सजातीय बन्धु के सहयोग से समाजहित में अपेक्षित कार्य किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष श्री चौधरी नें कहा कि सजातीय बन्धुओं के हित में जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उसमें सबकी सहमति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो आप लोगों ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसे विश्वास को कायम रखूंगा। आप लोगों के जो मुझे अपेक्षाएं हैं मैं उसे पूरा करने का पुरा प्रयास करूंगा और सामाजिक कार्यो को पूरा करने का भरपूर प्रयास करुंगा। बैठक में प्रमुखरूप से ज्ञानचंद कनौजिया, विनोद कुमार चौधरी, नरेश कुमार चौधरी एडवोकेट, बुद्धू लाल, विनोद कुमार चौधरी, काजू, संदीप कुमार, डॉक्टर दिनेश चौधरी, आकाश चौधरी, कड़े प्रसाद चौधरी, उमेश चौधरी, लकी चंद, बच्चा लाल, सुनील चौधरी, विनोद चौधरी, योगेश कनौजिया, शंकर कनौजिया, शंकर चौधरी सहित तमाम अन्य सजातीय लोग उपस्थित थे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment