WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महिला ने रचाया देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफंड फ्रॉड,BMF News

**BREAKING: मेरठ में 357 करोड़ का महाघोटाला! 35 वर्गमीटर के घर से महिला ने रचाया देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफंड फ्रॉड** **3000 क्लाइंट्स, 65.5 करोड़ का अवैध रिफंड, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज। आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई**

मेरठ से टैक्स फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने आयकर विभाग की भी नींद उड़ा दी। माधवपुरम क्षेत्र के इन्द्रा नगर में महज 35 वर्ग मीटर के एक छोटे से घर से बैठकर 30 वर्षीय नैंसी अग्रवाल ने **357 करोड़ रुपये** का टैक्स रिफंड घोटाला अंजाम दे डाला।

**कैसे हुआ खेल?**

आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि नैंसी ने पिछले तीन सालों में आयकर एक्ट की धारा 80GGC का व्यवस्थित तरीके से दुरुपयोग किया। यह धारा राजनीतिक दलों को दिए गए दान पर टैक्स छूट का प्रावधान देती है।

– देशभर के **3,000 से ज्यादा क्लाइंट्स** को निशाना बनाया गया

– गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को फर्जी डोनेशन दिखाकर

– कुल **65.5 करोड़ रुपये** का अवैध रिफंड क्लाइंट्स को दिलवाया गया

**छापेमारी में मिला बड़ा खजाना:**

आयकर विभाग की टीम ने जब कार्रवाई की तो हाथ लगा:

– **50 लाख रुपये** के आभूषण

– **4 करोड़ रुपये** की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सीज

– बैंक लॉकर सीज कर नोटिस जारी

**सूत्रों के मुताबिक**, यह घोटाला अब तक के सबसे बड़े और सुनियोजित टैक्स रिफंड फ्रॉड में से एक माना जा रहा है, जिसमें एक अकेली महिला ने पूरे देश में फैला नेटवर्क खड़ा किया।

Leave a Comment