WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय : डीएम, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*डीएम की पहल से शिकायतों के त्वरित निस्तारण को मिली गति, संपूर्ण समाधान दिवस में घट रही शिकायतों की संख्या*

 

*राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिल रहा मौके पर समाधान, जनता का प्रशासन पर बढ़ा भरोसा*

 

*गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय : डीएम*

 

एटा, 18 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।

शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी शिकायतों को औपचारिकता न मानकर पूरी संवेदनशीलता के साथ उनका स्थलीय सत्यापन कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए शिकायतों का उनकी प्रकृति एवं गंभीरता के अनुसार वर्गीकरण कर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर तत्काल कार्यवाही कराई जा रही है। इस व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आना इस बात का प्रमाण है कि अधिकांश समस्याओं का निराकरण पहले ही स्तर पर किया जा रहा है तथा आमजन का प्रशासन की कार्यशैली पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी गति एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र शिकायतकर्ता को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़े मामलों में पीड़ितों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील अलीगंज में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील एटा सदर में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का तत्काल समाधान किया गया, जबकि तहसील जलेसर में प्राप्त 4 प्रार्थना पत्रों में से 1 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई हेतु प्रेषित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

तहसील एटा सदर में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) तथा तहसील जलेसर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार हिमांशु एवं वरुण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अलीगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment