WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

देव प्रतिमाओं के स्थापना दिवस पर चित्रगुप्त मंदिर पर हुआ भंडारा , रिपोर्ट राकेश गौतम

देव प्रतिमाओं के स्थापना दिवस पर चित्रगुप्त मंदिर पर हुआ भंडारा

 

कासगंज। शहर के नदरई गेट स्थित माधोपुरी कॉलोनी के गुरु गोरखनाथ–चित्रगुप्त मंदिर में देव प्रतिमाओं के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर शाम धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भंडारे के आयोजक किशोरी लाल सक्सेना एवं अजय सक्सेना ने बताया कि मंदिर में 17 जुलाई 2017 को भगवान चित्रगुप्त, गुरु गोरखनाथ, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, रामदरबार, बजरंगबली सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, भोग एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा भावना और उत्साह देखते ही बना।

इस अवसर पर धर्मेंद्र जौहरी, राकेश सरन सक्सेना, केके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अचिंत सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, आलोक कुलश्रेष्ठ, नवीन सक्सेना, आलोक सक्सेना, दीपक सक्सेना, अरविंद सक्सेना, अंशुल जौहरी, रश्मि सक्सेना, रोहित सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment