WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह पुलिस ने किया सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

गिरिडीह पुलिस ने किया सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

 

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने आज गिरिडीह वंडर वर्ल्ड हॉल में सर्राफा कारोबारियों के साथ सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। हाल के दिनों में कई सर्राफा कारोबारियों को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। इसी को देखते हुए आज इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने की सलाह दी। प्रतिष्ठान के अंदर के साथ-साथ बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया। इसके अलावे कारोबारियों ने भी पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढ़ाने व संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। मौके पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह,मंटू सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो,पचंबा थाना प्रभारी राजीव सिंह,बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह,रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार,अध्यक्ष राहुल बर्मन उपाध्यक्ष राजन बरनवाल, कोषाध्यक्ष सचिन बर्मन,राजीव तर्वे,चंदन गुप्ता,सुबोध बर्मन,रंजीत स्वर्णकार,दीपक स्वर्णकार,गोपाल स्वर्णकार,राज कुमार बरनवाल,समेत कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने जबकि संचालन श्याम कुमार ने किया।

Leave a Comment