WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मां कामाख्या के दरबार पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मां कामाख्या के दरबार पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने असम के प्रसिद्ध शक्ति पीठ कामाख्या मंदिर पहुंचकर मां कामाख्या के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।
मंत्री सोनू ने मंदिर में विशेष पूजा कर मां का आशीर्वाद लिया और राज्य में चल रही विकास योजनाओं की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी उन्होंने मुलाकात की और सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
बताते चलें कि कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Leave a Comment