WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भोजपुरी स्टार शिवेश मिश्रा ने किया ताज का दीदार, आगरा में जल्द करेंगे शानदार गीत की शूटिंग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*भोजपुरी स्टार शिवेश मिश्रा ने किया ताज का दीदार, आगरा में जल्द करेंगे शानदार गीत की शूटिंग*

 

आगरा: भोजपुरी संगीत जगत के उभरते हुए लोकप्रिय गायक शिवेश मिश्रा ने 15 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। आगरा आगमन पर स्थानीय स्तर पर उन्होंका होटल प्रिंस संजय में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

ताजमहल का अवलोकन करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए शिवेश मिश्रा ने अपनी आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ताजमहल की खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देने वाली है और वे भविष्य में आगरा में एक शानदार गीत की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं।

*समाजसेवी मुन्ना मिश्रा के प्रति जताई कृतज्ञता*

बातचीत के दौरान शिवेश मिश्रा ने आगरा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं ब्राह्मण महासभा भारत के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुन्ना मिश्रा का व्यक्तित्व प्रेरणादायक है और इस यात्रा के दौरान उनकी उनसे मिलने की विशेष इच्छा रही। लेकिन किसी कारणवश उनकी मुलाकात मुन्ना मिश्रा से नहीं हो सकी क्योंकि आगरा से बाहर होने के कारण लेकिन फोन के माध्यम से मुन्ना मिश्रा ने शिवेश मिश्रा का आगरा आगमन पर अभिनंदन किया ।

*संगीत के सफर को किया साझा*

अपने करियर के बारे में बताते शिवेश मिश्रा ने उन संघर्षों और जुनून का जिक्र किया, जिनसे होकर उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा। उल्लेखनीय है कि शिवेश मिश्रा बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने दर्द भरे गीतों, मधुर देवी भजनों और धमाकेदार स्टेज शो के लिए युवाओं और संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

अपनी इस यात्रा को यादगार बताते हुए गायक ने कहा कि वे जल्द ही अपने प्रशंसकों के लिए नई संगीतमय सौगात लेकर वापस आगरा आएंगे। इस शानदार मौके पर शिवाजी मार्कीट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी ,वी एन मिश्रा,राजकुमार मिश्रा,सतीश, निखिल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष