WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जमुआ के पंचायतों में हेल्थ डे सेलिब्रेशन, ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्ट – अमित अग्रवाल

गिरिडीह – जिले के आकांक्षी ब्लॉक जमुआ में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विभिन्न पंचायतों—पुरनी, चितरडीह और दरियाडीह में हेल्थ डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना, आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना था।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।

डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने कुपोषण, एनीमिया, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, नवजात शिशु देखभाल और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोषण ट्रैकर, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, मिशन इंद्रधनुष सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 का उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

इस मौके पर जन जागरूकता रैली, पोषण परामर्श सत्र और टीकाकरण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए सरकार की पहल की सराहना की।

अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और कुपोषण एवं बीमारियों को कम करने में मदद मिलेगी।

BMF News Desk
Author: BMF News Desk

Leave a Comment