WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

किडनैप हुई किराना व्यापारी की बेटी करीब डेढ़ हजार किलोमीटर दूर मुंबई से बरामद, BMFNEWS

जहांगीराबाद से किडनैप हुई किराना व्यापारी की बेटी करीब डेढ़ हजार किलोमीटर दूर मुंबई से बरामद, एसओजी व स्थानीय पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी !!

 

– गैर समुदाय से पूर्व सभासद के बेटे साजिद अंसारी सहित चार लोगों पर अपहरण का मुकदमा, जहांगीराबाद पुलिस की कार्रवाई की तैयारी

 

जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। जहांगीराबाद नगर क्षेत्र से लापता व्यापारी की बेटी को बुलंदशहर पुलिस की एसओजी टीम ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। युवती के लापता होने के मामले में पूर्व सभासद के बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती की बरामदगी के बाद पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बताया गया कि सोमवार सुबह नगर निवासी एक किराना व्यापारी की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व सभासद के बेटे पर अपने साथियों के साथ युवती को ले जाने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने भी युवती को कार में जाते हुए देखने की बात कही थी।

परिजनों ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए युवती की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने एक नामजद साजिद अंसारी और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी के दो परिजनों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसओजी टीम ने मुंबई में युवती का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। एसपी देहात आईपीएस अंतरीक्ष जैन ने युवती की सकुशल बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Comment