WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनई का मान, अंकित बने शान: UPPSC में 61वीं रैंक लाकर अंकित सिंह ने रचा इतिहास अदलहाट क्षेत्र में गूंजे ‘अंकित सिंह जिंदाबाद’ के नारे, CTO बनकर लौटे होनहार लाल का भव्य स्वागत; मिथिलेश मौर्य

सोनई का मान, अंकित बने शान:
UPPSC में 61वीं रैंक लाकर अंकित सिंह ने रचा इतिहास
अदलहाट क्षेत्र में गूंजे ‘अंकित सिंह जिंदाबाद’ के नारे, CTO बनकर लौटे होनहार लाल का भव्य स्वागत;

मिथिलेश मौर्य

मिर्जापुर/सोनई:
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 की परीक्षा परिणाम ने मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित सोनई गांव में खुशियों का सैलाब ला दिया है। गांव के होनहार लाल अंकित सिंह ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के दम पर 61वीं रैंक हासिल कर ‘कमर्शियल टैक्स ऑफिसर’ (CTO) के पद पर चयनित होकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
जश्न में डूबा सोनई, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
अंकित की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही समूचा क्षेत्र हर्षोल्लास में डूब गया। नरायनपुर से लेकर सोनई ग्राम तक आयोजित भव्य स्वागत समारोह में मानों पूरा इलाका सड़कों पर उतर आया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के बीच हज़ारों ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकाल कर अपने लाडले का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। हर तरफ केवल और केवल खुशी का माहौल था और फिजाओं में ‘अंकित सिंह जिंदाबाद’ के नारे गूंज रहे थे।
संघर्ष और संस्कार की जीत
ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों ने अंकित को फूल-मालाओं से लाद दिया। सफलता के इस शिखर पर पहुंचे अंकित के पिता ओमप्रकाश सिंह और माता वंदना सिंह की आंखों में गर्व के आंसू थे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अंकित की कड़ी मेहनत और बड़ों के आशीर्वाद को दिया। अंकित दो भाइयों में बड़े हैं और उनका छोटा भाई अमूल्य सिंह भी भविष्य के लिए तैयारी कर रहा है।
युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणास्त्रोत,
सोनई ग्राम सभा के निवासियों का कहना है कि अंकित की यह सफलता साबित करती है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी आसमान की बुलंदियों को छुआ जा सकता है। जगह-जगह लगाए गए बधाई पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीणों ने अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अंकित सिंह का यह सफर न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि मिर्जापुर के हर उस युवा के लिए मिसाल है जो विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी बड़े सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।
क्षेत्र के लोगों ने अंकित सिंह को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं!

Leave a Comment