WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

16 से 30 जुलाई तक कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इच्छुक किसान उठाएं लाभ: उप कृषि निदेशक, रिपोर्ट दयानन्द यादव

*16 से 30 जुलाई तक कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इच्छुक किसान उठाएं लाभ: उप कृषि निदेशक*

 

 

*एटा, 15 जुलाई 2026(सू0वि0)।* कृषि निदेशालय, अभियंत्रण अनुभाग, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (NMAM) एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग 16 जुलाई 2026 को मध्याह्न 12 बजे से 30 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक खोली जा रही है।

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि जनपद के इच्छुक कृषक निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक तथा एग्रीगेटर श्रेणी के अंतर्गत कृषि यंत्रों की बुकिंग की जा सकेगी।

उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों से अपील की है कि जो किसान कृषि यंत्र क्रय करने के इच्छुक हैं, वे निर्धारित अवधि के भीतर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने विकास खंड के कृषि विभाग कार्यालय अथवा संबंधित कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment