पुराने टीचरों से टेट पास कराना सरकार की उनके प्रति गलत मानसिकता:=लोधी राकेश राजपूत , रिपोर्ट विनय यादव

पुराने टीचरों से टेट पास कराना सरकार की उनके प्रति गलत मानसिकता:=लोधी राकेश राजपूत

एटा,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/एटा कासगंज के एस आई आर प्रभारी/फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन अध्यापकों की भर्ती 10=15 साल पहले हो चुकी है उनसे अब टेट पास कराना सरकार की उनके प्रति गलत मानसिकता है। वह सभी टीचर और उनके परिजनों रिश्तेदारों शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है कि अगर टेट फेल हो गए तो उनको सरकार नौकरी से बाहर न कर दे। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता को सोचना चाहिए कि उत्तर प्रदेश सरकार धीरे धीरे पहले नौकरियों खत्म कर रही है और फिर उनकी भर्ती में टेट, सुपर टेट के माध्यम से अड़चने पैदा कर रही है। यह सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फिर भी बेरोजगार और प्रबुद्ध लोग धर्म के नाम पर सरकार पर भरोसा कर रहे हैं। अगर समय रहते उत्तर प्रदेश की जनता धर्म के नाम पर भाजपा को वोट करती रहेगी तो वह दिन दूर न होगा कि हमारी आगामी पीढ़ी चाहे कितना भी पढ़ ले वह धीरे धीरे सरकार के शिकंजे में फंस जाएगी। इसलिए अभी भी आपके पास एक मौका है इस धर्म की आड में खेल खेल रही और अंग्रेजी शासन की ओर हमें ले जाया जा रहा है, और अगर ऐसा ही कुछ दिन हो चला तो हम फिर से गुलाम हो जाएंगे। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता और युवाओं, प्रबुद्ध लोगों, अध्यापकों जो बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं उनको गंभीरता से सोचना चाहिए और भाजपा सरकार को समय रहते हुए उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकिए और समाजवादी पार्टी की वर्ष 2027 में सरकार बनवाने में अपना अमूल्य वोट के साथ सहयोग कीजिए, तभी हम अपनी अगली पीढ़ी की सुरक्षा कर सकते हैं।

Leave a Comment