WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अर्दली रूम के दौरान समीक्षा कर संबंधित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट पवन यादव

*एटा ~ अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय पर नगर सर्किल के समस्त थानों का किया गया अर्दली रूम, अर्दली रूम के दौरान समीक्षा कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

 

दिनांक 14/15.07.2026 की रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय पर नगर सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, एनबीडब्लू के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई–समन, निरोधात्मक कार्यवाही, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केन्द्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वाहन चोरी, नकबजनी व अन्य चोरी के विवेचकों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह सहित अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष