बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण एक गरीब मजदूर की झोंपड़ी में भीषण आग, राम नरेश

एटा जलेसर क्षेत्र के ग्राम नूंहखास में #मंगलवार को कथित तौर पर 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण एक गरीब मजदूर की झोंपड़ी में भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि गांव निवासी इसाक पुत्र रमजानी की झोंपड़ी देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि झोंपड़ी में रखा घरेलू सामान, एक बकरा, चार चारपाइयाँ, मजदूरी के लिए रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, अनाज, भूसा, कपड़े और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

 

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और स्थानीय तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके की जानकारी जुटानी शुरू की।पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी एटा से अपील की है कि मजदूर परिवार को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह इस भारी नुकसान से उबर सके।फिलहाल प्रशासन द्वारा घटना के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Following Love UP Police Etah Police DM Etah #highlight #follower

Leave a Comment