WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद, नगर क्षेत्र आगरा में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद, नगर क्षेत्र आगरा में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

 

आगरा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद, नगर क्षेत्र, आगरा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में छायादार, फूलदार एवं औषधीय प्रजातियों के कुल 15 पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव वर्मा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य का आधार भी हैं। इस अवसर पर शिक्षिका कल्पना, शिक्षक मुकेश कुमार तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ के साथ हुआ।

Leave a Comment