WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जीटी रोड बाईपास पर हरित क्रांति का संकल्प: राज्य मंत्री नटवरलाल गोयल ने किया वृक्षारोपण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

जीटी रोड बाईपास पर हरित क्रांति का संकल्प: राज्य मंत्री नटवरलाल गोयल ने किया वृक्षारोपण

 

भाजपा नेताओं व व्यापार मंडल ने मिलकर लगाए पौधे, 5,000 पेड़ लगाने का लिया संकल्प

 

एटा,प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शुक्रवार को एटा के जीटी रोड बाईपास पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सरकार द्वारा नामित राज्य मंत्री (लघु उद्योग निगम, उ.प्र.) नटवरलाल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर भाजपा के सभी स्थानीय विधायक, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, एटा की अहम भूमिका रही। मंडल के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मंडल पदाधिकारियों – जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, जिला मंत्री विशाल गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक तोमर – सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा, “व्यापार मंडल सदैव सरकार की जनहित योजनाओं में सहभागी रहेगा। हमारा संकल्प है कि एटा को हरा-भरा बनाने के लिए 5,000 पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जाएगी।”

राज्य मंत्री नटवरलाल गोयल ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आमजन का सहयोग अपरिहार्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Leave a Comment