WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वृद्धाश्रम सारनाथ में ‘शकुन टाइम्स’ के प्रधान संपादक राजकुमार यादव ने पिता लालमणि यादव को किया नमन

*सेवा से सजी तृतीय पुण्यतिथि: वृद्धाश्रम सारनाथ में ‘शकुन टाइम्स’ के प्रधान संपादक राजकुमार यादव ने पिता लालमणि यादव को किया नमन*

 

वाराणसी में पुण्य स्मृतियां कभी मरती नहीं, वे सेवा के रूप में जीवित रहती हैं। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘शकुन टाइम्स’ के प्रधान संपादक राजकुमार यादव ने अपने पूजनीय पिता स्व. लालमणि यादव की तृतीय पुण्यतिथि को मानव सेवा के संकल्प के साथ मनाया।

 

यह कार्यक्रम वृद्धाश्रम सारनाथ, रेलवे स्टेशन के पास वाराणसी में आयोजित किया गया, जहां पुण्यतिथि के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया और असहाय बुजुर्गों के साथ समय बिताकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

12 जुलाई 2023 को स्वर्गवासी हुए लालमणि यादव जी को “सरल हृदय, परोपकारी और धर्मनिष्ठ” बताते हुए परिवार ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम स्थल पर हुई श्रद्धांजलि सभा।

राजकुमार यादव ने अपने पूजनीय पिता के लिए दो शब्द कहा कि

 

> “आपने जो संस्कार, प्रेम, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें दिया, वह हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आपकी पुण्य स्मृति सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेगी।”

>

> “आप हमारे बीच नहीं है, लेकिन हर साँस में, हर याद में हमेशा हमारे साथ है।”

 

सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि

राजकुमार यादव ने बताया कि उनके पिता का जीवन दूसरों की मदद और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा रहा है। इसी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों के बीच प्रसाद वितरण कर पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया। उनका मानना है कि असहाय और बुजुर्गों की सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है।

 

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार एके बिंदुसार , समाचार पत्र शकुन टाइम्स के सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य सहित सैकड़ो पत्रकारों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को श्री नारायण के श्रीचरणों में स्थान मिले और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।

 

वृद्धाश्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को यह संदेश देते हैं कि अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है – दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना।

Leave a Comment