*उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का ध्यानाकर्षण कराया*
*द जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय*
*आम जनमानस को आने जाने में संघर्षों का सामना करना पड़ता है*
फतेहपुर जनपद में विकास के अग्रणी उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी का ध्यानाकर्षण कराते हुए अवगत कराना चाहते हैं। लगभग 40 वर्षों से परिवहन विभाग कानपुर किदवई नगर डिपो व फजलगंज डिपो की बसें कानपुर से फतेहपुर जनपद जहानाबाद चांदपुर का आवागमन हो रहा है। लेकिन दिनांक 05/0 6/ 2026 रोडवेज बस up 78 LN 6590 का कानपुर से जहानाबाद चांदपुर आना बंद हो गया है। जबकि प्रतिदिन रोडवेज बस से यात्रा 55 से 60 यात्री चांदपुर से जहानाबाद होते हुए कानपुर के लिए आना जाना रहता है। मेरे द्वारा परिवहन विभाग आर एम कानपुर से रोडवेज बस ना आने का कारण पूछा तो जानकारी मिली रोडवेज बस का परमिट समाप्त हो गया है। परमिट समाप्त होने का हवाला देना उचित नहीं है। क्योंकि परमिट बनने में 1 घंटे का भी समय नहीं लगता है लेकिन अभी तक परमिट नहीं बना यह सोचनीय विषय है। जबकि 40 वर्षों से अभी तक रोडवेज बसों का आवागमन बंद नहीं हुआ। परिवहन मंत्री महोदय जी आपको और भी अवगत कराना चाह रहे हैं। फतेहपुर जनपद कस्बा जहानाबाद रोडवेज बस स्टैंड से अमौली जोनिहां मार्ग होते हुए फतेहपुर के लिए तीन रोडवेज बसें चल रही थी। उन रोडवेज बसों का भी आवागमन बंद हो गया है। फतेहपुर जनपद ब्लॉक अमौली कस्बा से रोडवेज बसें कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, चल रही थी उनका भी आवागमन बंद हो गया है। और हमीरपुर जनपद से बायां चांदपुर होते हुए फतेहपुर इलाहाबाद के लिए चार रोडवेज बसें 6 महीने से बराबर चल रही थी उन रोडवेज बसों का भी आना-जाना बंद हो गया। मंत्री महोदय जी सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है। जहानाबाद से फतेहपुर प्राइवेट बसों का यूनियन परिवहन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर लोभ लालच देकर रोडवेज बसों आवागमन बंद करा दिया है। और अपनी प्राइवेट बसों में यात्रियों से मनमर्जी के हिसाब से धन वसूली कर रहे हैं। यात्रियों को यात्रा करने में विषम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः परिवहन मंत्री महोदय जी आपसे विनम्र निवेदन है कि यात्रा संबंधित विषम समस्या का त्वरित निस्तारण कराते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को आदेशित करें कि शीघ्र से शीघ्र रोडवेज बसें चालू करवायें। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा प्रदान हो सके। परिवहन मंत्री महोदय जी एक सूचना से और अवगत कराना चाहते हैं। चांदपुर में रोडवेज बस स्टैंड के लिए काफी समय से जगह पड़ी हुई है लेकिन अभी तक रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो पाया। दशकों से क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को चांदपुर में रोडवेज बस स्टैंड निर्माण कराने के लिए अवगत कराया गया लेकिन किसी भी प्रतिनिधि के कान में जूं तक नहीं रेंगी। अतः परिवहन मंत्री महोदय जी जल्द से जल्द चांदपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने के लिए परिवहन विभाग को आदेशित करें।









