व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन, जीएसटी-2.0 एवं कर सुधारों पर व्यापारियों को किया जागरूक
रिपोर्टर मौ0रियाज अब्बास
एटा, 11 जुलाई,राज्य कर विभाग, एटा एवं एटा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बाबूगंज मार्केट में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना, जीएसटी पंजीयन बेस का विस्तार करना तथा GST-2.0, एवं कर सुधारों के प्रति व्यापारियों को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी के नवीन प्रावधानों, कर प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों, ऑनलाइन सेवाओं तथा अनुपालन संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि समय पर कर भुगतान, सही पंजीकरण एवं निर्धारित नियमों का पालन करने से व्यापार सुगम होने के साथ-साथ कर व्यवस्था भी अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।संवाद के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं, तकनीकी दिक्कतों एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। विभागीय अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।कार्यक्रम में बाबूगंज मार्केट सहित शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के व्यापारी बड़ी संख्या उपस्थित व्यापारियों में मुख्यरूप से श्री अशोक सर्राफ , कल्लू मियां,राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स, अतुल राठी,डेविड जैन,आदेश गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय बॉबी, साबिर मियां,मुकेश वार्ष्णेय ,जावेद आलम, पप्पन गुप्ता , समशाद सलमानी ,इश्तियाक अली ,अनिल वर्मा ,शाहिद अनवर ,खालिद , चुन्ना दुपट्टे वाले आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहें।









