दारोगा जी को गाजे बाजे के साथ गणमान्य लोगो ने फूलों की वर्षा कर दी विदाई, रिपोर्ट जगदीश कुमार

*कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही जनता जनार्दन में एटा पुलिस को गौरांवित बनाने वाले के.के. लोधी को गाजे बाजे के साथ गणमान्य लोगो ने फूलों की वर्षा कर दी विदाई*

———————————–

एटा ! जिले के थानों में थानाध्यक्ष तो बहुत आते जाते देखे हैं, किंतु परंतु थाने आने वाले पीड़ितों का दुख अपनी मधुर मुस्कान से हल कर देने वाले पुलिस की जमात में बिरले ही अनोखे व्यक्तित्व वाले लोग गिने चुने हुआ करते हैं ! जी हां, मैं बात कर रहा हूं , एक युवा नौजवान पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णकांत लोधी की, जो कि पिछले लगभग 20 महीने से थाना मारहरा में बतौर थानाध्यक्ष कानून व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए अपनी मधुर कुशल कार्यशाली से बड़े-बड़े विवादों को अपनी मुस्कान के जरिए निस्तारित करते हुए अमन चैन का पैगाम देकर एटा पुलिस को आम जनमानस के मध्य गौरांवित करने के लिए चर्चा में बने रहे हैं ! जिले के तेजतर्रार युवा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इला मारन जी द्वारा उनकी कुशलतम कार्यशाली को देखते हुए जब उन्हें थाना कोतवाली देहात की कमान सौंपने के आदेश किए गए तो जहां उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ी तो वही थाना मारहरा क्षेत्र के लोगों में एक लंबे अरसे तक उनके द्वारा निष्पक्षता के साथ किए गए कार्य संपादन की चर्चा के साथ ही उनके स्थानांतरण को लेकर मायूसी छाई ! हालांकि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है और अधिकारी जिस सीट पर कार्य करते हैं तो वह कुछ न कुछ अपनी अमिट छाप छोड़ देते हैं , वही हाल पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णकांत लोधी का रहा कि जब उनका स्थानांतरण कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष पद के लिए हुआ तो थाना मारहरा में उनको विदाई देने वालों का हुजूम उमड़ पाड़ा ! के.के. लोधी को मारहरा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जब शानदार तरीके से अविस्मरणीय विदाई दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई ! जहां थाना मारहरा के समस्त पुलिस स्टाफ ने उन्हें माल्यार्पण करते हुए शॉल पहनाकर एवं यादगार स्वरूप मोमेंटो देकर विदाई की रस्म अदा की, तो वही एटा पुलिस को अपनी कार्यशैली से गौरांवित करने वाले के.के.लोधी को कार में बैठा कर उनकी विदाई के दौरान जनता जनार्दन द्वारा गुलाब के फूलों की वर्षा की गई !

Leave a Comment