आंतरिक सीवर लाइन को बड़ी लाइन से जोड़ देना समस्या का समाधान नहीं है. रिपोर्ट सुनील गुप्ता

*ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से,सीवर संबंधित, जनहित में अपील*

 

आंतरिक सीवर लाइन को बड़ी लाइन से जोड़ देना समस्या का समाधान नहीं है.

जब तक मेन सीवर लाइन की सफाई नहीं होगी, पानी की निकासी संभव नहीं है और समस्या ज्यों की त्यों बनी रहेगी।

माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, संबंधित विभाग, क्षेत्रीय सांसद और विधायक जी आप से विनम्र आग्रह है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कराएँ।

सेक्टर बीटा वन व सभी सेक्टरों की इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

*चुनाव के समय जनता के बीच आकर वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने,सवाल पूछने और काम का जवाब मांगने का पूरा अधिकार जनता को है।* चुनाव के बाद जनता की समस्याओं से दूरी नहीं, बल्कि समाधान होना चाहिए। ऐसे दोहरे चरित्र के लोगों से विशेष शिकायत है,जो स्वयं समस्याओं से जूझ रहे हैं *किंतु,जनप्रतिनिधियों को सामने पाकर सबसे पहले बढ़चढ़ कर उनके गले में माला डालने की दौड़ में सबसे आगे रहने का अवसर ढूंढते हैं*

 

Leave a Comment