WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फांसी की सजा सुनते ही हत्यारा विराज कोर्ट रूम में ही फूट-फूटकर रोने लगा, रिपोर्ट डॉ राहुल शर्मा

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से इस वक्त की सबसे बड़ी और इंसाफ की खबर सामने आई है शिकोहाबाद में महज डेढ़ साल के मासूम बच्चे आरव की सड़क पर पटक-पटक कर बेरहमी से हत्या करने वाले दरिंदे विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को जिला जज की अदालत ने फांसी (सजा-ए-मौत) की सजा सुनाई है।
बृहस्पतिवार को कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था और शुक्रवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सजा का ऐलान किया गया। फांसी की सजा सुनते ही हत्यारा विराज कोर्ट रूम में ही फूट-फूटकर रोने लगा।
क्या थी दिल दहला देने वाली वारदात?
यह खौफनाक वारदात 30 मई को शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में हुई थी। बदायूं निवासी आरोपी विराज अपनी रिश्ते की भाभी रति देवी पर शादी का दबाव बना रहा था। जब रति ने इस नाजायज प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो बदले की आग में अंधे हुए इस दरिंदे ने टॉफी दिलाने के बहाने उसके डेढ़ साल के बेटे आरव को गोद में लिया। घर से महज 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने मासूम आरव को 27 सेकंड के भीतर लगातार 8 बार जमीन पर बेरहमी से पटका, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी रूह कंपा देने वाली वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई थी।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष