तीन दिवसीय 108वां उर्स-ए-वारसी कुल शरीफ के साथ संपन्न, गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना मेला

*तीन दिवसीय 108वां उर्स-ए-वारसी कुल शरीफ के साथ संपन्न, गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना मेला*

 

रिपोर्टर मौ0रियाज अब्बास

एटा। जनपद एटा स्थित हज़रत हाजी हसन शाह वारसी की दरगाह पर आयोजित तीन दिवसीय 108वां उर्स-ए-वारसी सूफियाना कव्वालियों, कुल शरीफ और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी के साथ सकुशल संपन्न हो गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की, दुआएं मांगी और महफिल-ए-शमा में शामिल होकर सूफियाना कलाम का आनंद लिया।दरगाह कमेटी के सदर हाजी मुजम्मिल अली वारसी ने बताया कि इस वर्ष उर्स में एटा सहित विभिन्न जनपदों और प्रदेशों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। तीनों दिनों तक वारसी लंगर का आयोजन निरंतर चलता रहा, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाहर से आए सभी मेहमानों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।उन्होंने कहा कि इस बार का उर्स आपसी प्रेम, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब का अनूठा उदाहरण बना, जहां हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर उर्स को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी समुदायों की सहभागिता ने भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

दरगाह कमेटी ने उर्स को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शहरवासियों, बाहर से आए मेहमानों, प्रशासन तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर देवा शरीफ से आए एहरामपोश, दरगाह हसन शाह वारसी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना कारी इस्हाक़ साहब, दरगाह कमेटी के नायब सदर फरजान्द अली वारसी, सेक्रेटरी इरफान खान वारसी, खेलांची अख्तर मसूद वारसी, वारसी लंगर के सदर तालिब बरकाती, शानू वारसी, महफिल इंचार्ज बाहर मियां वारसी, मोहम्मद रियाज अब्बास, इमरान आलम, मुजीब अब्बास सहित दरगाह कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment