WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ‘महामना पंडित मदन मोहन मालवीय’ के नाम पर रखा जाए, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*महामना मालवीय मिशन ने माननीय प्रधानमंत्री से की मांग: जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ‘महामना पंडित मदन मोहन मालवीय’ के नाम पर रखा जाए*

 

आगरा/नोएडा, 9 जुलाई: महामना मालवीय मिशन ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एक औपचारिक पत्र प्रेषित कर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) का नाम बदलकर “महामना पंडित मदन मोहन मालवीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा (जेवर)” करने का आग्रह किया है। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरी शंकर सिंह द्वारा भेजे गए इस पत्र में महामना मदन मोहन मालवीय जी द्वारा शिक्षा, राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया गया है। मिशन का मानना है कि इस वैश्विक स्तर के हवाई अड्डे का नाम महामना के नाम पर रखना राष्ट्र के लिए न केवल गौरवपूर्ण होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित मिशन का ध्येय

महामना मालवीय मिशन केवल महामना के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, संस्कार, युवा जागरण और समाज कल्याण के क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है। मिशन का दृढ़ विश्वास है कि एक ‘विकसित भारत’ का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे नागरिक चरित्रवान, शिक्षित और राष्ट्रनिष्ठ हों।

*आगरा संभाग ने किया प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन*

इस पहल का देशभर में मिशन की शाखाओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है। आगरा संभाग के पदाधिकारियों ने भी इस प्रस्ताव पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे महामना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक बताया है।

मिशन के राष्ट्रीय सचिव एवं आगरा संभाग के मार्गदर्शक श्रीकृष्ण गौतम तथा आगरा संभाग के महासचिव श्री राकेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा:

“महामना मालवीय जी का शिक्षा-दर्शन और राष्ट्रप्रेम देश की अमूल्य धरोहर है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखे जाने से न केवल उन्हें चिरस्थायी सम्मान प्राप्त होगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करेगा।”महामना मालवीय मिशन ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि वह भविष्य में भी शिक्षा, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रहित के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहेगा।

Leave a Comment