WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मैं पत्नी छोड़कर तुमसे शादी कर लूंगा’ — दरोगा पर प्यार, धोखा और गर्भपात का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड”BMFNews

“‘तुम बहुत खूबसूरत हो… मैं पत्नी छोड़कर तुमसे शादी कर लूंगा’ — दरोगा पर प्यार, धोखा और गर्भपात का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड”

 

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से खाकी को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दरोगा नरेश बाबू पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने, गहने हड़पने और बाद में धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद एसएसपी ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

महिला का आरोप है कि वर्ष 2022 से वह अपने पति से अलग रह रही थी। साल 2025 में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची, जहां उसकी मुलाकात दरोगा नरेश बाबू से हुई। शुरुआत में दरोगा ने मदद का भरोसा दिया और फिर लगातार बातचीत करने लगा।

महिला का कहना है कि दरोगा ने उससे कहा, “तुम बहुत खूबसूरत हो… तुम्हारे लिए तो मैं अपनी पत्नी तक छोड़ दूंगा। तुम चाहो तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। मेरी विभाग में अच्छी पकड़ है, तुम्हारी नौकरी भी लगवा दूंगा।”

आरोप है कि इन वादों और भरोसे के बाद दोनों लिव-इन की तरह रहने लगे। इस दौरान दरोगा ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया गया और उसके गहने भी अपने पास रख लिए।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अब जब उसने शादी और अपने अधिकारों की बात की तो दरोगा की पत्नी और बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसका कहना है कि दरोगा भी अपने परिवार का साथ दे रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष