*एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा धोखाधडी के मामले में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त व अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।*
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल पर्यवेक्षण में वाँछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/23 धारा 420/467/468/471 भादवि0 में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त बलवीर पुत्र सियाराम सिंह निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना अलीगंज एटा व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. बलवीर पुत्र सियाराम सिंह निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना अलीगंज एटा
2. अभियुक्ता
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1. उ0नि0 अशोक कुमार
2. है0का0 छत्रपाल सिंह
3. रि0का0 हरिओम कुमार
4. रि0म0का0 प्रीति









