WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा के प्राथमिक विद्यालयों का डीएम मनीष बंसल ने किया निरीक्षण, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा के प्राथमिक विद्यालयों का डीएम मनीष बंसल ने किया निरीक्षण*

 

आगरा। जनपद आगरा में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को केवल निर्धारित पाठ्यक्रम तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, नैतिक मूल्यों तथा पाठ्य सहगामी गतिविधियों जैसे खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला, वाद-विवाद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का युग है और ऐसे में बच्चों को शुरू से ही बहुआयामी शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। यदि छात्रों का बौद्धिक, मानसिक और सामाजिक विकास समान रूप से किया जाएगा तो वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई के साथ उनकी जिज्ञासा और सीखने की क्षमता विकसित करने पर भी जोर देने को कहा। साथ ही विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment