एटा में दो पक्षों में फाय$रिंग, 7 घायल, जामुन की गुठली को लेकर विवाद, रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा में दो पक्षों में फाय$रिंग, 7 घायल, जामुन की गुठली को लेकर विवाद, 13 नामजद और 15 अज्ञात पर FIR; पुलिस फोर्स तैनात

 

एटा जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव नगला बनी में रविवार दोपहर करीब एक बजे जामुन की गुठली को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने तमं*चों से ताबड़तोड़ फाय$रिंग शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडे और फावड़े के बेंट भी चले। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए।

 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक हाथ में तमं*चा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगंज अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वयं वादी बनकर 13 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Comment