WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सशस्त्र सीमा बल की ई-समवाय रघुनगर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

सशस्त्र सीमा बल की ई-समवाय रघुनगर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

खास रिपोर्ट पप्पू सिंह की

लखीमपुर खीरी: तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ई-समवाय रघुनगर एवं सीमा चौकी रामनगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 05 जुलाई 2026 को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित लखीमपुर के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान रघुनगर और चुफेरी गाँव में चलाया गया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। जवानों के साथ रघुनगर और चुफेरी गाँव के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के कार्मिकों ने ग्रामीणों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
एसएसबी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की ग्रामीणों ने सराहना की। इस अवसर पर एसएसबी के जवानों ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल हमारे पर्यावरण के लिए जरूरी है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ उपहार है। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एसएसबी का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष