WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर हिंदू महासभा का आक्रोश, होटल सील करने की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा: युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर हिंदू महासभा का आक्रोश, होटल सील करने की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन*

 

आगरा, 5 जुलाई 2026 – थाना मंटोला क्षेत्र के एक होटल में युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने मोर्चा खोल दिया है। हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने वीडियो जारी कर होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रमुख घटनाक्रम हिंदू महासभा का आरोप है कि वायरल वीडियो केवल वीडियो लीक का मामला नहीं, बल्कि यह सामूहिक बलात्कार का प्रकरण है। संगठन ने मांग की है कि होटल के मालिक को भी तत्काल मुकदमे में नामजद किया जाए और होटल को सील किया जाए। मीरा राठौर द्वारा सख्त रुख अपनाते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें उनके ताजगंज स्थित आवास पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही हिंदू महासभा की वरिष्ठ नेत्री मीना दिवाकर, महानगर अध्यक्ष मनीष पंडित, निशा ठाकुर और वरिष्ठ नेता अवतार सिंह गिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होटल ‘लालस इन’ पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर होटल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मीरा राठौर और महानगर उपाध्यक्ष संगीता कुलश्रेष्ठ ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित बालिका को न्याय नहीं मिला और होटल के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 48 घंटे के भीतर वे भूख हड़ताल पर बैठकर उग्र आंदोलन शुरू करेंगी। हिंदू महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना इंस्पेक्टर मंटोला को ज्ञापन सौंपकर मामले में गंभीर धाराओं और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।इस दौरान मीना दिवाकर, मनीष पंडित, निशा ठाकुर, संगीता सक्सेना, बंटी बाबू, नंदू भाई, ओमप्रकाश, विपिन राठौर, अवतार सिंह गिल, बबलू निषाद, मनीष कुमार, शीला देवी, प्रेम देवी, कुसुम, रागिनी शर्मा और मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment