उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर की स्नेहिल भेंट

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर की स्नेहिल भेंट।

 

 

 

लखनऊ, 05 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रदेश के मा० उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुँचकर उनसे एवं उनके परिजनों से स्नेहिल एवं आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा पारिवारिक आत्मीयता के साथ एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना गया।

 

भेंट के दौरान श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने श्री ब्रजेश पाठक जी एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों का आत्मीय अभिवादन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। दोनों उप मुख्यमंत्रीगण के मध्य प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण तथा सुशासन के विभिन्न आयामों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। श्री मौर्य जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता तथा जनसेवा के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। सरकार का प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक संवाद के माध्यम से सरकार जनहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान कर रही है।

 

यह स्नेहिल भेंट पारिवारिक आत्मीयता, पारस्परिक सम्मान एवं सौहार्द का प्रतीक रही। दोनों उप मुख्यमंत्रीगण ने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment