WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ऑपरेशन आयुध के तहत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर अलीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया एक शातिर अभियुक्त , रिपोर्ट बी के दीक्षित

ऑपरेशन आयुध के तहत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर अलीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया एक शातिर अभियुक्त

 

 

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र तथा शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आयुध”* के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज के कुशल नेतृत्व में गत शनिवार को थाना अलीगंज के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र नेकराम निवासी ग्रेवर असदुल्लापुर को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए तीन बने-अधबने अवैध तमंचों, कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित समय करीब 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थाना अलीगंज पर मुअसं- 152/2026 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त पूर्व में भी शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि वह 2019 में शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के कारण जेल गया था। जेल से आने के बाद वह बीमार पड गया। करीब 3-4 माह पूर्व जनपद बदायूँ का रहने वाला दीपक उर्फ प्रदीप अभियुक्त सुधीर से मिला और सुधीर से दोबारा से तमंचे बनबाने का काम शुरु करवाया। दीपक उपरोक्त अभी तक 4-5 तमंचे ही लेकर गया है। दीपक ने पता व फोन नंबर अभियुक्त को नहीं दिए हैं। दीपक अभियुक्त के घर आकर ही तमंचे लेकर गया था। अभियुक्त लोहा मंडी एटा व फर्रुखाबाद से तमंचा बनाने का सामान खरीदता है। बीमार होने के कारण अभियुक्त कम मात्रा में ही तमंचे बना पाया है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष