WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विनीत कुमार शर्मा बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )के ‘डिजिटल मीडिया सेल’ के मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष* सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट.

*विनीत कुमार शर्मा बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )के ‘डिजिटल मीडिया सेल’ के मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष*

 

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट.

 

 

 

नई दिल्ली/मिर्जापुर: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (Indian Media Foundation) नेशनल कोर कमेटी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए मिर्जापुर इकाई में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, श्री विनीत कुमार शर्मा (सुपुत्र श्री माता प्रसाद शर्मा) को ‘डिजिटल मीडिया सेल’ का जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।

विनीत कुमार शर्मा का निवास स्थान ग्राम देवरिया नीबी, पोस्ट-कोलना, तहसील-चुनार है। अपनी नई जिम्मेदारी के साथ वे अब डिजिटल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और मीडिया जगत में सक्रियता बढ़ाने का कार्य करेंगे।

उच्च नेतृत्व का मार्गदर्शन,

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालकृष्ण तिवारी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर के विशेष निर्देशों के आलोक में की गई है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार राजभर एवं उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल क्षेत्र में अनुभवी और समर्पित साथियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

जल्द होगी नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

प्रदेश नेतृत्व ने संकेत दिया है कि संगठन के विस्तार की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जल्द ही उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, जिससे संगठन का ढांचा और अधिक सुदृढ़ हो सके।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजभर ने बताया कि संगठन में जितने भी पुराने साथी हैं सभी के सक्रियता को देखते हुए 2027 के लिए नामित किया जा रहा हैं 23 अगस्त के महारैली के पहले पहले सभी लोगों का आईडी कार्ड नियुक्ति पर अपडेट कर दिया जाएगा।

विनीत कुमार शर्मा को मिली इस नई जिम्मेदारी पर उनके शुभचिंतकों और स्थानीय मीडिया कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Comment