WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

युवराज अम्बरीष पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट बार में मांगें वोट  मुझे आपका सहयोग चाहिए=युवराज , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

युवराज अम्बरीष पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट बार में मांगें वोट

मुझे आपका सहयोग चाहिए=युवराज

एटा,

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार युवराज अम्बरीष पाल सिंह , बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, पूर्व महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा, हरेंद्र राजपूत, कृष्णा नन्द महाराज मंचशीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ ही सभी मञ्चाशीन अतिथियों का गुलदस्ता, फूलमाला, और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम संयोजक नैना शर्मा टीम ने किया।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिकरवार ने कहा कि राजा साहब हमारे आदरणीय है हम सब मिलकर उनका सहयोग करेंगे। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी बी एस परिहार ने कहा कि हम सभी मिलकर उन्हें अपना आशीर्वाद दे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि राजा साहब हमारे जिले के हैं इसलिए हम सभी को मिलकर उन्हें चुनाव में पूर्ण सहयोग करना चाहिए, हम सभी लोग मिलकर एटा से जिताकर भेजेंगे। पूर्व महासचिव गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी मिलकर चुनाव जिताएंगे।

जनपद एटा की विख्यात रियासत अवागढ़ किले के युवराज अम्बरीष पाल सिंह ने कहा कि मैं जिले सभी कानून के रक्षकों को सर्वप्रथम प्रणाम करता हूं, मुझे आप अपना आशीर्वाद स्नातक वोट के रूप में दीजिए, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं में awf के चेयरमैन प्रेमसिंह चौहान, नैना शर्मा, अजब सिंह राजपूत,योगेश सक्सेना, प्रदीप भारद्वाज, अभिषेक पाराशर, देवेन्द्र कुमार लोधी, अनुज कुमार लोधी, देवेश पाठक, प्रवेन्द्र यादव, शीलेंद्र कुमार, कृष्णा प्रताप सिंह, गुरदीप टाइटलर, रामसिंह यादव, उदय प्रताप राठौर, अनिल कुमार लोधी, हर्ष सोलंकी, जितेंद्र कुमार सिंह , चंद्रपाल सिंह वर्मा, रनवीर सिंह, राजेश चौहान सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment