WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर तहसील परिसर में 4 जुलाई को ग्रामोद्योग योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जलेसर तहसील परिसर में 4 जुलाई को ग्रामोद्योग योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा*

 

*एटा, 02 जुलाई, 2026 (सू0वि0)।* जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन एवं इच्छुक अभ्यर्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 04 जुलाई, 2026 को दोपहर 12 बजे तहसील परिसर, जलेसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं ग्रामोद्योग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन जागरूकता सॉफ्टवेयर पर अपना पंजीकरण कराया है, उनसे कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7906904616 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष