सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने हेतु डीसीडीसी की बैठक 3 जुलाई को, रिपोर्ट दयानन्द यादव

*सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने हेतु डीसीडीसी की बैठक 3 जुलाई को*

*एटा, 02 जुलाई, 2026 (सू0वि0)।* शासन के निर्देशानुसार सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने एवं जमीनी स्तर पर सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक 03 जुलाई, 2026 को अपराह्न 03 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

सदस्य संयोजक/सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता ने बताया कि बैठक में जनपद में संचालित सहकारी गतिविधियों, सहकारिता विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment