WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनभद्र में विकास के नाम पर अंधाधुंध जंगल कटाई एवं आदिवासी समुदायों पर मंडरा रहे संकट —

सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट।

 

– सोनभद्र में विकास के नाम पर अंधाधुंध जंगल कटाई एवं आदिवासी समुदायों पर मंडरा रहे संकट —

 

सोनभद्

पानी पेड़ बचाओ अभियान द्वारा तहसील परिसर में सोनभद्र के में विकास के नाम पर पर्यावरण का दोहन करने के लिए एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अभियान के सह संयोजक राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने किया !

 

अभियान के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार सिंह का कहना है कि जिले में पहले से स्थापित औद्योगिक इकाइयों एवं नई विकास परियोजनाओं के लिए हजारों पेड़ों की कटाई की जा चुकी है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। औद्योगिक प्रदूषण के कारण आम नागरिकों का जीवन भी लगातार कठिन होता जा रहा है।

 

अभियान के क्षेत्रीय संयोजक टीटू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जंगलों का विनाश केवल पर्यावरण का नुकसान नहीं है, बल्कि यह सदियों से जल, जंगल और जमीन पर निर्भर आदिवासी समुदायों के अस्तित्व पर भी सीधा हमला है। सोनभद्र के गोंड, बैगा, खरवार सहित अन्य आदिवासी समुदाय अपनी आजीविका, संस्कृति और जीवन-यापन के लिए जंगलों पर निर्भर हैं। लगातार हो रही वन कटाई के कारण वे अपने पारंपरिक संसाधनों से वंचित हो रहे हैं तथा अनेक गांवों में पलायन जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

 

इस अवसर पर रमेश चंद्र सिंह सुरेश सिंह कुशवाहा, रियाज़ खान,शाहनवाज आलम खान, आदर्श देव पांडेय,जितेंद्र कुमार,राजकुमार पटेल, अनूप कुमार शुक्ला, सुरेश सिंह पटेल, विजय बहादुर सिंह, कामता प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष