WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यूपीटीईटी परीक्षा-2026 हेतु आगरा मंडल ने की विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*यूपीटीईटी परीक्षा-2026 हेतु आगरा मंडल ने की विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था*

 

 

आगरा मंडल द्वारा दिनांक 02.07.2026 से 04.07.2026 तक आयोजित होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा-2026 के मद्देनज़र यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक भीड़ प्रबंधन एवं विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो 24 घंटे स्टेशन प्रबंधन, यात्री सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण की निगरानी करेंगे। दोनों स्टेशनों पर रेलवे चिकित्सकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों एवं परीक्षार्थियों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके।परीक्षार्थियों की सहायता के लिए आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन स्टेशन पर विशेष हेल्प डेस्क बूथ स्थापित किए जाएंगे। जहां परीक्षा केंद्रों,स्थानीय परिवहन, ट्रेन संचालन एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्रियों की सुविधा हेतु सभी कोचों में जलापूर्ति, प्लेटफार्मों पर पेयजल, पंखों, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के सुचारु संचालन के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन परिसर एवं कोचों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं लेवल क्रॉसिंग (LC) गेटों पर 24×7 तैनात किया गया है। आगरा-भरतपुर खंड तथा आगरा कैंट–मथुरा खंड के चयनित एलसी गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की नियुक्ति कर यात्रियों की आवाजाही एवं भीड़ नियंत्रण को सुचारु बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।

मंडल कार्यालय के वार रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, एटीवीएम यूटीएस एवं वेंडिंग मशीनों के निर्बाध संचालन, ट्रेनों एवं प्लेटफार्मों पर नियमित उद्घोषणाएँ तथा आवश्यकतानुसार प्लेटफार्म परिवर्तन संबंधी सूचनाओं का समय पर प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment