WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में दस्तावेज के विवाद में क्लर्क की हत्#या,प्रधानाचार्य गिरफ्तार, गला घोंटकर कार की डिग्गी में शव रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था कासगंज , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा में दस्तावेज के विवाद में क्लर्क की हत्#या,प्रधानाचार्य गिरफ्तार, गला घोंटकर कार की डिग्गी में शव रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था कासगंज

 

एटा। माधवानंद इंटर कॉलेज के क्लर्क राहुल पांडे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, कॉलेज में अधिकारों, दस्तावेजों और प्रबंधन से जुड़े विवाद को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। रविवार शाम दस्तावेज मांगने को लेकर राहुल पांडे और कृष्ण कुमार पांडे के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कृष्ण कुमार पांडे ने पहले राहुल को मुक्का मारकर बेहोश किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के हाथ-पैर बांधकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर अपनी कार की डिग्गी में रख लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए कासगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में घबराहट के दौरान उसने एक राहगीर से मोबाइल लेकर घर पर फोन किया और बातचीत के दौरान हत्या का जिक्र कर दिया। इस पर राहगीर को शक हुआ और उसने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दे दी।

 

सूचना पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी से राहुल पांडे का शव बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Comment