मारहरा प्रकरण में पाँच सदस्यी जाँच टीम गठित, जाँच के बाद संगठन लेगा अग्रिम निर्णय, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*RPSS की मंगलवारीय बर्चुअल बैठक सम्पन्न*

 

*मारहरा प्रकरण में पाँच सदस्यी जाँच टीम गठित, जाँच के बाद संगठन लेगा अग्रिम निर्णय*

अबगत करा दें कि राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ RPSS की प्रति मंगलवार और रविवार होने वाली बर्चुअल बैठक आज मंगलवार को पूर्व की भांति अपने निर्धारित समय 8:30 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चली, बैठक में मारहरा पालिका परिसर में एक व्यक्ति को अश्लील अमर्यादित गलियों के साथ डंडों व लात घूंसों से पीटने और पीड़ित व्यक्ति के नाम के साथ पत्रकार लिखकर घटना का वीडियो वायरल करने वाले विषय पर विचार विमर्श किया गया तथा बैठक में उपस्थिति पत्रकारों की सहमति से पाँच सदस्यी एक जाँच कमेटी का गठन किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील कुमार करेंगे, टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष कासगंज श्री शुभम पचौरी, जिलाध्यक्ष श्री करन प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मुदकल सहित पाँच सदस्यों को जाँच की जिम्मेदारी सौंपी गई जो गुरुवार को 12 बजे मारहरा पहुँच कर स्थानीय पत्रकार और पीड़ित के अलाबा जरूरत पढ़ने पर नगर पालिका मारहरा के अधिकारी व कर्मचारियों से घटना से जुड़े बिंदुओं पर वार्ता करेगी और साक्ष्य संकलन करेगी । बाकी जाँच के बाद ही संगठन अग्रिम कदम उठायेगा । संगठन का उद्देश्य पत्रकारिता की पवित्रता बनाये रखना मुशीबत से जूझते पत्रकार और उनके परिवारों की यथा संभव मदद करना हैं । संगठन न किसी पर अत्याचार करता हैं और न किसी पत्रकार का अत्याचार सहता हैं । इस बैठक में एटा से बबलू चक्रवर्ती, अमांपुर से सुनील कुमार सिंह, मारहरा से मनीष कुमार, आगरा से वीरेंद्र कुशवाह, दिल्ली से जयनारायन वर्मा, हमीरपुर से दिनेश कुमार, गोंडा से मदन लाल, मोहनपुर से भूपेंद्र सिंह, संजीब दुबे, संगम सक्सेना, सूरज कुमार, कासगंज से राहुल कुमार, सहावर से महेश कुमार, अलीगंज से दिलीप कुमार, अल्पना राजपूत, शिबम गुप्ता, गंजडुंडवारा से स्वाधीन मिश्रा, सकीट से सुनील कुमार शाक्य आदि पत्रकार प्रतिनिधि के रूप में उपस्थिति रहे ।

Leave a Comment