WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्यालयों का समय परिवर्तित किए जाने की यूटा आगरा ने की मांग, बीएसए ने डीएम को पत्र भेजने का दिया आश्वासन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्यालयों का समय परिवर्तित किए जाने की यूटा आगरा ने की मांग, बीएसए ने डीएम को पत्र भेजने का दिया आश्वासन*

 

आगरा। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया जा चुका है। इसी क्रम में जनपद आगरा में भी विद्यालयों का समय परिवर्तित किए जाने की मांग तेज हो गई है।

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) आगरा के जिला अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से दूरभाष पर वार्ता कर वर्तमान में संचालित विद्यालय समय प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक के स्थान पर प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक किए जाने की मांग की। यूटा पदाधिकारियों ने बीएसए को अवगत कराया कि वर्तमान में दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी एवं उमस के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तापमान अत्यधिक बढ़ जाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। साथ ही शिक्षकों को भी शिक्षण कार्य संपादित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ता के दौरान यूटा पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में स्थानीय परिस्थितियों एवं मौसम की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन किया जा चुका है। ऐसे में जनपद आगरा में भी छात्रहित एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय परिवर्तन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने यूटा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि छात्रों एवं शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वह शीघ्र ही विद्यालय समय परिवर्तन के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को पत्र प्रेषित करेंगे, ताकि इस विषय पर आवश्यक निर्णय लिया जा सके। यूटा आगरा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए शीघ्र निर्णय लेकर विद्यालयों का समय प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया जाए, जिससे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष