महान दानवीर भामाशाह जी की जन्म जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

एटा,आज दिनांक 29-6-2026दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुए राज्य कर विभाग एटा द्वारा महान दानवीर भामाशाह जी की जन्म जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन इंद्रप्रस्थ होटल रेलवे रोड एटा पर किया गया !*

 

*उक्त आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक जी सर्राफ द्वारा की गई !*

 

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विपिन वर्मा ” डेविड ” माननीय सदर विधायक एटा एवं श्रीमती सुधा गुप्ता जी अध्यक्षा नगर पालिका परिषद एटा पधारे !*

 

*कार्यक्रम में जीएसटी विभाग एटा के असिटेंट कमिश्नर राकेश राव जी एवं विजय यादव जी के साथ साथ जीएसटी विभाग के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे !*

 

*कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों द्वारा भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की गई !*

 

*कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा महान दानवीर भामाशाह जी के जीवन चरित्र पर व्यापक प्रकाश डाला गया एवं उनके आदर्शों पर चलने के लिये उपस्थित व्यापारियों को प्रेरित भी किया गया !*

 

*कार्यक्रम के समापन पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों द्वारा शीतल पेय ” शरवत ” का वितरण किया गया !*

 

*आज के कार्यक्रम में एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के उपस्थित पदाधिकारिओं में श्री अशोक जी सर्राफ, संजीव जी वार्ष्णेय बंटी बाबू , कल्लू मियां , सुजीत देव वार्ष्णेय , प्रदीप गुप्ता भामाशाह, अतुल राठी, कैलाश जैन, डेविड जैन,संजीव जैन ,उमेश प्रताप सिंह चौहान, वीरेंद्र वार्ष्णेय , एस कुमार ,हरीश गुप्ता , राहुल वार्ष्णेय बॉबी, साबिर मियां ,पप्पन गुप्ता ,जावेद आलम , तनवीर अन्ना खान ,बंगाली बाबू वार्ष्णेय ,सतेंद्र दीक्षित , अमित जैन , विक्रम सिंह एवं उनके साथी सहित अनेकों व्यापार मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे!

Leave a Comment