WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

1 जुलाई से एटा में स्कूली वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान शुरू

*1 जुलाई से एटा में स्कूली वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान शुरू*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

एटा, 29 जून। जनपद एटा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 1 जुलाई से विशेष स्कूली वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान एआरटीओ कार्यालय की टीम जिलेभर में संचालित स्कूल वाहनों की गहन जांच करेगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शिवम ने बताया कि अभियान के तहत वाहनों की फिटनेस, बैठने की निर्धारित क्षमता, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास, स्पीड गवर्नर, वैध दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा अन्य खामियां पाई जाएंगी, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि अभियान शुरू होने से पहले अपने वाहनों की आवश्यक जांच एवं सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कर लें।

Leave a Comment