WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मलावन का त्रैमासिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश, रिपोर्ट दयानन्द यादव

*एटा ~ क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा किया गया थाना मलावन का त्रैमासिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

 

 

आज दिनांक 29.06.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा थाना मलावन का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। *निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर एवं कार्य वितरण रजिस्टर आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।*

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Leave a Comment